UP Police Constable Vacancy 2026 : यूपी पुलिस की 32 हजार से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती, पूरी जानकारी यहाँ

UP Police Constable Vacancy 2026

UP Police Constable Vacancy 2026 – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड ने 31 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कुल 32,689 पदों पर जारी किया गया है नोटिफिकेशन जारी होने के साथी ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर से शुरू कर दिए गए हैं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 तक है योग्य अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

UP Police Constable Vacancy 2026 – Post wise total vacancy

पद का नाम पदों की संख्या
आरक्षी नागरिक पुलिस (महिला / पुरुष)10,469
आरक्षी PAC / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष)15,131
आरक्षी PAC / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष)1,341
महिला बटालियन (केवल महिला)2,282
आरक्षी घुड़सवार पुलिस (केवल पुरुष)71
जेल वार्डर (पुरुष)3,279
जेल वार्डर (महिला)106
कुल पद32,679

UP Police Constable Vacancy 2026 – योग्यता और आयु सीमा

शैक्षिक योग्यता – अभ्यर्थी को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड से 12वीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आवेदन हेतु पुलिस अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 22 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों अनुसार आयु में अधिकतम छूट प्रदान की जाएगी।

UP Police Constable Vacancy 2026 – फॉर्म डेट 2026

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि31 दिसंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि30 जनवरी 2026

आवेदन शुल्क

General,OBC, EWS candidates₹500
SC/ST candidates₹400

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया

यूपी पुलिस भारती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा, तथा वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा, और उसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरनी होगी, दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर, अपलोड करने होंगे, और फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करना होगा, अंत में प्रिंट आउट लेना होगा।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ‘Registration Here’ या वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें फिर ओट से वेरीफाई करें और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फार्म भरे – व्यक्तिगत जानकारी नाम पिता का नाम जन्मतिथि पता आदि और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सही भरे।
  • अपनी फोटो हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र को निर्धारित फॉर्मेट जेपीजी पीडीएफ में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इसे भी पढ़ें:-

SSC GD Constable Recruitment 2026 : एसएससी जीडी की 25,487 पदों पर बम्पर भर्ती, नई वैकेंसी का बड़ा अपडेट यहाँ जानें!

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
close button