REPUBLIC DAY 2025 : इस शुभ दिन पर देश भर में होने वाली हर चीज कर्तव्य पथ पर होने वाले महाकाव्य छाया रहता है राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास रायसीना हिल से लेकर, कर्तव्य पथ के साथ, इंडिया गेट से होते हुए ऐतिहासिक लालकिले तक भव्य परेड के साथ इस उत्सव की शुरुआत की जाती है।
एक खास बात अगर आप दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए टिकटों को 2 जनवरी 2025 से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा 26 जनवरी 2025 की गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए टिकटों की कीमत 20 और ₹100 ते की गई है सबसे खास बात यह है कि आप घर बैठे मोबाइल की मदद से इसकी वेबसाइट पर जाकर अपने टिकट को बुक कर सकते हैं।
REPUBLIC DAY 2025 : भारतीय लोकतंत्र का उत्सव
गणतंत्र दिवस भारत की सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक है, जिसे हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक ‘गणराज्य’ बना। 2025 में हम इस गौरव साल दिन की 76वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह अवसर हमें न केवल अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं को संजोने का अवसर देता है बल्कि, अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियां को याद करने का भी।
REPUBLIC DAY 2025 : गणतंत्र दिवस का ऐतिहासिक महत्व
गणतंत्र दिवस का इतिहास भारत की आजादी की लड़ाई से जुड़ा हुआ है।
जब 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ, तब हमारे पास संविधान नहीं था। स्वतंत्रता के बाद, भारत सरकार ने संविधान सभा का गठन किया, जिसने 26 नवंबर 1949 (संविधान दिवस) को संविधान को अंतिम रूप दिया। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। 26 जनवरी का चयन इस कारण किया गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने “पूर्ण स्वराज” की घोषणा की थी।
संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह संविधान न केवल हमारे अधिकारों को सुरक्षित करता है, बल्कि हमें एकजुट होकर देश की प्रगति के लिए काम करने की प्रेरणा भी देता है।
REPUBLIC DAY 2025 : गणतंत्र दिवस का समारोह
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होता है इस समारोह की भव्यता और गरिमा दुनिया भर में प्रसिद्ध है। महामहिम “राष्ट्रपति” द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराने और राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत होती है। इसके बाद भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेवा की परेड होती है जो देश की सैन्य ताकत और सौर्य को दर्शाती है।
परेड में विभिन्न राज्यों की झांकियां भी शामिल होती है जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करती है। इनमें से हर झांकी अपने राज्य की परंपराओं, त्योहार, कला और संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन करती है। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं जो देशभक्ति और उत्साह से भरे होते हैं।
REPUBLIC DAY 2025 : विशेष आयोजन
2025 का गणतंत्र दिवस विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह स्वतंत्रता के अमृत काल का हिस्सा है इस वर्ष भारत ने न केवल आर्थिक और तकनीक क्षेत्र में प्रगति कि हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान मजबूत की है इस अवसर पर नए और उन्नत तकनीक का प्रदर्शन, स्वदेशी सैन्य उपकरणों की झलक और भारत के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक उपलब्धियां को प्रस्तुत किया जाएगा।
REPUBLIC DAY 2025 : गणतंत्र दिवस का संदेश
गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है बल्कि या दिन हमें हमारे कर्तव्य जिम्मेदारियां का भी एहसास कराता है। कि लोकतंत्र केवल अधिकार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि इसके साथ कर्तव्य का निर्वहन भी जरूरी है। हमें संविधान में दिए गए सिद्धांतों का पालन करना चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

2025 गणतंत्र दिवस में नवभारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। एक ऐसा भारत जो आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित हो। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने संविधान के आदर्शों को सच्चे अर्थों में अपने और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाय।
REPUBLIC DAY 2025 : आज का समय न केवल हमारी उपलब्धीयों के ऊपर गौर करने का है, बल्कि यह सोचने का भी है कि हम अपने देश के बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समानता जैसे मुद्दों पर ध्यान देकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
निष्कर्ष
गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता एकता और लोकतंत्र का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। और यह प्रेरणा देता है कि हम उनके सपनों के भारत का निर्माण करें। हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए और इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
REPUBLIC DAY 2025 : इस गणतंत्र दिवस पर लिए हम सभी संकल्प लेकर हम अपने देश को एक बेहतर सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
जय हिंद जय भारत!
इसे भी देखें