UPSC CSE Final Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने आज 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस में ‘शक्ति दुबे’ ने 1st रैंक हासिल किया है दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्जित पराग तीसरे नंबर पर हैं। चौथे स्थान पर शाह मार्गी चिराग रहे और पांचवें स्थान पर आकाश गर्ग छठे स्थान पर कोमल पूनिया, सातवें स्थान आयुषी बंसल का है आप नीचे देख सकते हैं इस बार कौन-कौन टॉप कर रहे हैं।
UPSC नें 2024 में कितने लोगों को पास किया?
UPSC CSE Final Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है इन उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और ग्रुप बी) के पदों पर की जाएगी चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस EWS), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी (OBC)160 अनुसूचित जाति (SC) और 87 अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं।
दिव्यांग श्रेणी से उम्मीदवारों का चयन
UPSC CSE Final Result 2024 : इस बार दिव्यांग श्रेणी के तहत कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है जिसमें 12 (दृष्टि बाधित), 8 (श्रवण बाधित), 16 (चलने फिरने में असमर्थत), और 9 अन्य के अंतर्गत आते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन चयन कुछ हजारों का ही होता हैं।
UPSC TOP 10 Topper’s Rank
Rank | Naam |
Rank – 1 | SHAKTI DUBEY |
Rank – 2 | HARSHITA GOYAL |
Rank -3 | DONGRE ARCHIT PARAG |
Rank – 4 | SHAH MARGI CHIRAG |
Rank – 5 | AAKASH GARG |
Rank – 6 | KOMAL PUNIA |
Rank – 7 | AAYUSHI BANSAL |
Rank – 8 | RAJ KRISHNA JHA |
Rank – 9 | ADITYA VIKRAM AGARWAL |
Rank – 10 | MAYANK TRIPATHI |
यूपीएससी टॉपर ‘शक्ति दुबे’ की डिटेल
UPSC CSE Final Result 2024 : प्रयागराज उत्तर प्रदेश के शक्ति दुबे ने यूपीएससी सीएसई इस परीक्षा 2024 में पहला स्थान पर सफलता प्राप्त की है शक्ति दुबे प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज में हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने वाराणसी से प्राप्त की वाराणसी में उन्होंने बायोमेट्रिक में मास्टर्स डिग्री हासिल की शक्ति दुबे 2018 से सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही है।
यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें –
- सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘what’s New’ सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद आपको UPSC CSE Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
- अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+f) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आप भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
यूपीएससी सीएसई 2024 कट ऑफ –
UPSC CSE Final Result 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद एग्जाम के प्रीलिम्स मांस ऑफ फाइनल चरणों की कट ऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर कट ऑफ चेक कर सकते हैं UPSC CSE Final Result 2024 में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 87.98 रही। मुख्य परीक्षा में 729 और फाइनल की कट ऑफ 947 रही। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के चरणों में ओबीसी वर्ग की कट ऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। अप प्रीलिम्स 2024 में ईडब्ल्यूएस की कट ऑफ 85.92 ओबीसी 87.28 एससी 79.03 और एसटी की 74.23 रही। मांस में ईडब्ल्यूएस की कट ऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी की 684 रही।

इसे भी पढ़ें :-