UP Police Constable Result 2026 : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है और उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है।
UP Police Constable Result 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की सहायता से आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कब आएगा?
UP Police Constable Result 2026 : 8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी। इसके बाद 20 जून 2026 को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 23 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। अब आपत्तियों की जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि UP Police Constable Result 2026 जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
UP Police Constable Result 2026 : रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे—
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको UP Police Constable Result 2026 का टैब नजर आएगा। (लिंक सक्रिय होने के बाद)
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रिजल्ट का डैशबोर्ड खुलेगा।
- यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स भर दें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर नतीजा दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।
अभी तक भर्ती बोर्ड केवल कैंडिडेट्स को यह जानकारी दे रहा है कि वे अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट (DV/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं। इसके लिए आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देता है, जैसे—
- Congratulations! You are short listed for DV/PST
- Sorry! You are not short listed for DV/PST
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
UP Police Constable Result 2026 : रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) शामिल होंगे। UP Police Constable Result 2026 शारीरिक मानक परीक्षा में उम्मीदवारों की ऊंचाई का परीक्षण किया जाएगा, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में उनकी दौड़ का मूल्यांकन किया जाएगा। PET और PST से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
इसे भी पढ़ें :


