Sbi Clerk Recruitment 2025 : जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी

Sbi Clerk Recruitment 2025

Sbi Clerk Recruitment 2025 : हर साल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) युवाओं के लिए Clerk यानी Junior Associate पदों पर बंपर भर्तियाँ निकालता है। 2025 में भी SBI Clerk Recruitment का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिसमें 6,589 रिक्तियों की घोषणा की गई है। यह एक शानदार अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे SBI Clerk भर्ती 2025 की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतन, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से।

SBI Clerk Recruitment 2025 : संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नामJunior Associate
कुल पद6,589 (5,180 Regular + 1,409 Backlog)
आवेदन प्रारंभ तिथि6 अगस्त 2025
अंतिम तिथि26 अगस्त 2025
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

आइये जानते हैं इस SBI Clerk Recruitment 2025 भर्ती के पत्रता मानदंड जैसे, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा,आयु में छूट आदि

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
  • अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि 31 दिसंबर 2025 तक डिग्री पूरी हो जाए।

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
    (यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1997 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए)

आयु में छूट:

  • OBC: 3 वर्ष
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • PwBD (Divyang): 10 से 15 वर्ष (श्रेणी अनुसार)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹750/-
SC / ST / PwBD / ExSM₹0/- (मुक्त)
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

SBI Clerk 2025 भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
    • ऑनलाइन, 100 अंक, समय: 60 मिनट
    • विषय: अंग्रेज़ी भाषा, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
    • 200 अंक, समय: 160 मिनट
    • विषय: अंग्रेज़ी, GA/Banking Awareness, रीजनिंग + कंप्यूटर, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  3. स्थानीय भाषा परीक्षा (Language Test)
    • यदि 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है तो यह अनिवार्य होगा।

नोट – प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग है, मेरिट मुख्य परीक्षा के अंकों से बनेगी

परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Exam Pattern 2025)

विषयप्रश्नअंकसमय
अंग्रेज़ी भाषा303020 मिनट
रीजनिंग353520 मिनट
गणित (Maths)353520 मिनट
कुल10010060 मिनट

मुख्य परीक्षा

विषयप्रश्नअंकसमय
सामान्य / वित्तीय जागरूकता505035 मिनट
अंग्रेज़ी भाषा404035 मिनट
गणितीय अभियोग्यता505045 मिनट
रीजनिंग और कंप्यूटर योग्यता506045 मिनट
कुल1902002 घंटे 40 मिनट
नोट: गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

SBI Clerk सैलरी 2025 (SBI Clerk Salary)

  • प्रारंभिक बेसिक पे: ₹24,050/- (दो इन्क्रीमेंट सहित)
  • कुल सैलरी (DA, HRA आदि मिलाकर): ₹29,000 – ₹46,000 प्रति माह (स्थानानुसार)
  • प्रमोशन के साथ Clerk से PO और अन्य पदों पर भी पदोन्नति का अवसर मिलता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी5 अगस्त 2025
आवेदन शुरू6 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि26 अगस्त 2025
प्रारंभिक परीक्षासितंबर 2025 (संभावित)
मुख्य परीक्षाअक्टूबर / नवंबर 2025 (संभावित)

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड / अन्य ID प्रूफ
  • स्नातक की मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD / EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

SBI Clerk परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें।
  • मॉक टेस्ट और टाइम-बाउंड प्रैक्टिस करें।
  • करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस पर खास ध्यान दें।
  • अंग्रेज़ी भाषा और रीजनिंग को रोज़ाना अभ्यास में रखें।
  • SBI की वेबसाइट से अधिसूचना PDF ध्यान से पढ़ें।

SBI Clerk 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. Careers सेक्शन में “RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES)” पर क्लिक करें।
  3. नोटिफिकेशन पढ़ें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड बनाएं।
  5. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
  7. भविष्य के लिए फॉर्म की प्रिंट कॉपी रखें।

निष्कर्ष (Conclusion) SBI Clerk Recruitment 2025 युवाओं के लिए एक शानदार मौका है बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का। यदि आपने स्नातक पूरा कर लिया है या अंतिम वर्ष में हैं, तो आज ही आवेदन करें। परीक्षा की रणनीतिक तैयारी के साथ आप इस अवसर को सफलता में बदल सकते हैं।

इसे भी पढे:-

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
close button