RRB Section Controller Recruitment 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीय रोजगार अधिसूचना CEN 03/2026 के तहत सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आपकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है और आप रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
Important Dates RRB Section Controller Recruitment 2026
आरआरबी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जुलाई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026
- करेक्शन विंडो (Correction Window): 17 अगस्त 2026 (केवल 1 दिन के लिए)
- परीक्षा का मोड: ऑनलाइन (CBT Based – कंप्यूटर आधारित परीक्षा)। परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
RRB Section Controller Recruitment 2026: Eligibility
आवेदन करने से पूर्व आपके पास निम्न योग्यता होना अनिवार्य है –
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पास होनी चाहिए।
Age Limit: RRB Section Controller Recruitment 2026
- उम्र का गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार किया जाएगा
- इस जॉब के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
आयु में छूट RRB Section Controller Recruitment 2026
सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
- यहां सभी आरक्षित वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार का आयु में छूट देखने को मिलेगा ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर (NCL) के लिए 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी।
- और एससी एसटी वर्ग के लोगों के लिए 5 वर्ष की आयु छूट का आरक्षण दिया जा रहा है ।
- अन्य वर्गों के लोगों के लिए नोटिफिकेशन के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क
RRB Section Controller Recruitment 2026 आवेदन शुल्क ऑनलाइन लिया जाएगा जो इस प्रकार से होंगे –
| Category | Application Fee |
| General / EWS / OBC | ₹500 |
| SC / ST / सभी वर्ग की महिलाएं | ₹250 |
- जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए ₹500 है।
- और एससी एसटी व सभी महिलाओं के लिए ₹250 आवेदन शुल्क है।
वेतन
RRB Section Controller Recruitment 2026 सैलरी का अस्तर से 6 लेवल तक 7 तक रहेगी। सभी Selected अभ्यर्थियों का Starting Sallery 35,4 00 से शुरुआत होगी और यह महंगाई भत्ता (DA), HRA और ट्रांसपार्ट अलाउंस मिलाकर शुरुआती वेतन लगभग ₹56,000 प्रति माह तक हो जाता है।
चयन प्रक्रिया
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के पद पर अंतिम चयन निम्नलिखित 4 चरणों में पूरा होगा:
- CBT Exam (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें गणित (Mathematics), रीजनिंग (Reasoning) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) शामिल हैं।
- CBAT (कंप्यूटर आधारित एबिलिटी टेस्ट): इसमें Psychometric Aptitude Test उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
- नोट: अंतिम मेरिट लिस्ट में CBT के अंकों का 70% और CBAT के अंकों का 30% वेटेज जोड़ा जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): इसमें आपके शैक्षणिक और अन्य सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
- मेडिकल एग्जामिनेशन : उम्मीदवारों को रेलवे के A2 मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुरूप फिट होना अनिवार्य है।
क्या होंगे जरूरी दस्तावेज?
आवेदन करते समय और दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान निम्नलिखित कागजात की आवश्यकता होगी:
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (Graduation Marksheet/Degree)
- जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज लाइव फोटो
- अपने हाथों से किया हुआ Signature.
यह भी पढ़ें – RRB Pharmacist Recruitment 2026: केंद्र सरकार द्वारा 300+ पदों पर बंपर भर्ती, Notification जारी
आवेदन का प्रकार
- सभी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट RRBAPPLY.GOV.IN पर जाना होगा
- उसके बाद CEN 03/2026 Section Controller Notification लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुला होगा जिसमें आप अपना व्यक्तिगत विवरण सबमिट करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- और अब आप अपना एक लाइव फोटो और अपना हाथ से लिखा हुआ एक सिग्नेचर और सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करें।
- अब अगर रजिस्ट्रेशन शुल्क की बात करें तो आप जो भी श्रेणी में है जैसे एससी / एसटी, ओबीसी व जनरल अपने अनुसार फार्म शुल्क भरे।
- अब आपको फॉर्म सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालना है या फिर PDF भी डाउनलोड कर अपने पास SAVE रख सकते हैं।


