UP DElEd Admission 2025 Apply Online : यूपी डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो गई हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 2,33,350 सीटों को भरा जाएगा। डीएलएड या डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2 साल का कोर्स है जो उन कैंडीडेट के लिए है जो प्राइमरी या अपर प्राइमरी स्कूलों मे टीचर के तौर पर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। 12 वीं क्लास मे 50% मार्क्स वाले कैंडीडेट D.El.Ed के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाईट updeled.gov.in पर जाकर निर्धारित निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तक है।
UP DElEd Admission 2025 Apply Online – महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 16 दिसंबर 2025 |
| राज्य रैंक जारी | 23 दिसंबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% तथा ST/SC वर्ग के अभ्यर्थीयों लिए 45% अंक होना स्वीकार्य होंगें।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई हैं।
- आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
UP DElEd Admission 2025 Apply Online – आवेदन शुल्क जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700रु तथा ST/SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500रु भुगतान करना होगा। पिएच कैटेगरी के अभ्यर्थीयों के लिए 200रु शुल्क के रूप में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जाएगा।
| वर्ग | शुल्क |
| सामान्य (UR) ओबीसी (OBC) | 700 रु |
| एससी/एसटी | 500 रु |
| PH (दिव्यागं) | 200 रु |
कैसे करे आवेदन?
UP DElEd Admission 2025 Apply Online – अभ्यर्थी घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते है। पूरी प्रक्रिया नीचे सूचीबद्ध हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट updeled.gov.in पर जाए।
- होम पेज पर दिए गए UP.DElEd Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद अपनी फोटो और साइन अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद एक प्रिन्टआउट निकाल कर रख लें।
इसे भी पढ़ें:-
UP Board Model Paper 2025 Class 12 PDF Download Physics Model Paper


