उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) हर साल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET – Preliminary Eligibility Test) आयोजित करता है। यह परीक्षा उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी होती है जो राज्य सरकार की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं जैसे लेखपाल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, तकनीकी पद, वनरक्षक आदि में शामिल होना चाहते हैं। आयोग ने पहले ही यह घोषणा कर दी है कि परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि UPSSSC PET Admit Card 2025 अगस्त के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे – UPSSSC PET Admit Card 2025 कब आएगा, कैसे डाउनलोड करें, एडमिट कार्ड पर क्या-क्या विवरण होगा, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण लिंक और परीक्षा में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें।
UPSSSC PET Admit Card 2025 – कब जारी होगा?
UPSSSC की तरफ से अभी तक एडमिट कार्ड की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 7–10 दिन पहले जारी होता है।
चूँकि PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को होगी, इसलिए यह लगभग तय है कि एडमिट कार्ड अगस्त 2025 के आखिरी सप्ताह में (संभावित रूप से 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच) जारी कर दिया जाएगा।
UPSSSC PET Admit Card 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रक्रिया शुरू | मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | जून 2025 |
परीक्षा तिथि | 6 और 7 सितंबर 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना | अगस्त 2025 का अंतिम सप्ताह |
UPSSSC PET Admit Card 2025 – कितने शिफ्ट मे होगी परीक्षा
UPSSSC PET 2025 परीक्षा दो दिनों यानी 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों – सुबह और शाम में ली जाएगी। इस प्रकार कुल मिलाकर परीक्षा चार शिफ्टों में पूरी कराई जाएगी। पहली शिफ्ट का समय प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
दिनांक | शिफ्ट | समय |
---|---|---|
6 सितंबर 2025 (शनिवार) | पहली शिफ्ट | प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
दूसरी शिफ्ट | अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक | |
7 सितंबर 2025 (रविवार) | पहली शिफ्ट | प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
दूसरी शिफ्ट | अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
UPSSSC PET Admit Card 2025 – कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब PET 2025 Admit Card का लिंक चुनें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
UPSSSC PET Admit Card 2025 – पर क्या-क्या विवरण होगा?
एडमिट कार्ड सिर्फ परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं बल्कि आपकी पहचान का आधिकारिक दस्तावेज होता है। इसमें निम्नलिखित जानकारी दी जाती है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्मतिथि
- श्रेणी (General/OBC/SC/ST)
- अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की शिफ्ट (सुबह/शाम)
- महत्वपूर्ण निर्देश
UPSSSC PET Admit Card 2025 – परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न जानना बेहद जरूरी है ताकि आप परीक्षा की तैयारी सही दिशा में कर सकें।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
भारतीय इतिहास | 5 | 5 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 |
भूगोल | 5 | 5 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 | 5 |
भारतीय संविधान एवं सार्वजनिक प्रशासन | 5 | 5 |
सामान्य विज्ञान | 5 | 5 |
सामान्य हिंदी | 5 | 5 |
सामान्य अंग्रेजी | 5 | 5 |
तार्किक विवेचन और रीजनिंग | 5 | 5 |
करेंट अफेयर्स | 10 | 10 |
सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
ग्राफ/चार्ट आधारित प्रश्न | 10 | 10 |
तालिका/सारणी आधारित प्रश्न | 10 | 10 |
गणितीय क्षमता | 10 | 10 |
कुल प्रश्न | 100 | 100 अंक |
- परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- समयावधि – 2 घंटे (120 मिनट)।
UPSSSC PET Admit Card 2025 – डाउनलोड करने में समस्या आने पर क्या करें?
कई बार सर्वर व्यस्त होने, गलत डिटेल भरने या तकनीकी दिक्कत की वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता। ऐसे में –
- सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप सही रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाल रहे हैं।
- वेबसाइट को किसी दूसरे ब्राउज़र (जैसे – Chrome या Firefox) से खोलकर देखें।
- इंटरनेट स्पीड अच्छी होनी चाहिए।
- फिर भी समस्या बनी रहे तो UPSSSC हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल पर संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
परीक्षा में प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड ही काफी नहीं है। साथ में एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
- आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो
UPSSSC PET Admit Card 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
कार्य | लिंक |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक | जल्द ही उपलब्ध होगा |
नोटिफिकेशन PDF | डाउनलोड करें |
हेल्पलाइन नंबर | वेबसाइट पर उपलब्ध |
इसे भी पढ़ें:-
BSF Head Constable RO RM Recruitment 2025 : जानें पूरी जानकारी, आवेदन तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया